Unnao City

घने कोहरे में आगरा एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए… बस चालक की मौत, चार घायल

डीसीएम के पलटने के बाद पीछे चल रहा एक कंटेनर अचानक ब्रेक लगाकर रुक गया। इसी दौरान उसके पीछे आ रही स्लीपर बस कंटेनर से जा टकराई

प्रमोद पासी

उन्नाव, 14 दिसंबर 2025:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इसके बाद पीछे चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक स्लीपर बस चालक की मौत हो गई, जबकि बस परिचालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 254 के पास सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि डीसीएम के पलटने के बाद पीछे चल रहा एक कंटेनर अचानक ब्रेक लगाकर रुक गया। इसी दौरान उसके पीछे आ रही स्लीपर बस कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक जितेंद्र और बस परिचालक सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

b17e4c21-b5d9-4e19-9fa4-5cdc12ea1858

Advertisement

सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बस चालक जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से पलटी डीसीएम और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।

बेहटा मुजावर थाना प्रभारी ने बताया कि स्लीपर बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को बाद में उसी ट्रेवल्स की दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  Agra-Lucknow Expressway : झपकी बनी काल, बस डिवाइडर पार कर कार से टकराई, 5 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link