Unnao City

दुल्हन विदाई से पहले प्रेमी संग फरार… मजदूर पिता ने शादी के लिए बेची थी जमीन

जयमाला के बाद जब दुल्हन कपड़े बदलने कमरे में गई, तभी उसके फोन पर प्रेमी का कॉल आया, इसी के बाद दोनों ने भागने का प्लान बना लिया

उन्नाव, 1 दिसंबर 2025:

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अजयपुर गांव में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला कि वह गांव के ही एक युवक के साथ चली गई। इस घटना से आहत मजदूर पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम अजयपुर निवासी मजदूर पिता ने बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए करीब डेढ़ माह पहले अपनी तीन बिस्वा जमीन 8 लाख रुपये में बेच दी थी। इसी रकम से उसने बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बेड, सोफा और सोने की चेन सहित कई सामान खरीदे थे। तय दिन पर भादिन गांव से दूल्हा पक्ष बारात लेकर आया। आवभगत हुई, दावत और जयमाला कार्यक्रम के साथ रस्में निभाने का सिलसिला आगे बढ़ता रहा।

इसी दौरान जयमाला के बाद जब दुल्हन कपड़े बदलने कमरे में गई, तभी उसके फोन पर प्रेमी का कॉल आया। बातचीत के बाद दुल्हन कमरे से निकलकर चुपचाप उसी युवक के साथ गांव से चली गई। जब परिजन भोर में दुल्हन को लेने गए तो कमरे में वह नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक उसे अपने साथ ले गया है।

ये भी पढ़ें:

पिता ने फोन पर बेटी से बात की तो उसने साफ कह दिया कि वह प्रेमी संग ही रहेगी और घर वापस नहीं लौटेगी। ये सुनकर पिता सकते में आ गया। शर्मिंदगी से घिरे पिता ने किसी तरह ये बात वर पक्ष को बताई। आखिरकार बिना दुल्हन बारात वापस लौट गई। गांव में इस घटना की चर्चा फैल गई। पुरवा कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शिकायत पत्र मिल चुका है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

पढ़िए पुरी खबर 

ये भी पढ़ें  ठंड में बिजली कटौती की मार : लखनऊ के इन VIP इलाकों में आज घंटों ठप रहेगी सप्लाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link