Hardoi City

प्रिंसिपल ने मेडिकल कॉलेज का देखा हाल…गंदगी देख जिम्मेदारों को लगाई फटकार

सर्जिकल वार्ड के पीछे फैली मिली गंदगी, पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, ओपीडी व अन्य वार्ड का जायजा लिया

हरदोई, 15 दिसंबर 2025:

हरदोई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जे. बी. गोगोई ने सोमवार को अचानक मेडिकल कॉलेज परिसर का जायजा लेने निकले। निरीक्षण के दौरान सर्जिकल वार्ड के पीछे गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

प्रिंसिपल ने निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी सहित अन्य वार्डों का भी जायजा लिया और साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधाओं और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर भी प्रिंसिपल ने असंतोष जताया। उन्होंने वाहनों को निर्धारित स्थान पर सही ढंग से खड़ा कराने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ये भी पढ़ें:

प्रिंसिपल ने जिम्मेदार अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ते आपत्तिजनक कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख, केंद्र सरकार को दिया ये सुझाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link