Hardoi City

हरदोई : आग की लपटों से घिरी कार…चालक ने कूदकर बचाई जान, लंबा जाम लगा

हरदोई : आग की लपटों से घिरी कार...चालक ने कूदकर बचाई जान, लंबा जाम लगा

हरदोई, 9 अक्टूबर 2025 :

यूपी के हरदोई जिले में लखनऊ पलिया हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में वाहन के शोरूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई। यहां एक अर्टिगा कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार ड्राइवर किसी तरह बाहर आ गया वहीं फायर ब्रिगेड ने आधा घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

रुकनापुर, माधौगंज निवासी दिलीप वर्मा अर्टिगा कार लेकर कहीं जा रहे थे तभी टीवीएस शोरूम के पास उनकी कार में इंजन के हिस्से से धुआं निकलने लगा। उन्होंने कार रोक दी। इस दौरान लपटें उठने लगीं। सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और धुएं के कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। समय रहते चालक के कूदने से एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  पति की मौजूदगी में दरिंदगी...महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह मे ठूंसा कपड़ा, दुष्कर्म का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link