Hardoi City

फेसबुक पर विदेशी युवती की दोस्ती, फिर लंदन से पार्सल का झांसा, युवक ने 9.56 लाख गंवाए

Hardoi News : फेसबुक मैसेंजर से शुरू हुई बातचीत व्हाट्सऐप तक पहुंची, खुद को लंदन से दिल्ली आई महिला बताकर भरोसा जीता, पार्सल में 15 हजार पाउंड का डीडी होने की बात कहकर अलग-अलग खातों में रकम भेजवाई गई, पुलिस ने दर्ज किया Cyber Fraud का केस

हरदोई, 25 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई में फेसबुक मैसेंजर पर विदेशी युवती बनकर की गई दोस्ती के बाद एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी की गई। जालसाजों ने लंदन से दिल्ली आने, फिर उसके नाम से पार्सल भेजे जाने और उसमें 15 हजार पाउंड का डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) होने की कहानी सुनाकर अलग-अलग वजहों से पैसे ट्रांसफर कराए और करीब 9.56 लाख रुपये हड़प लिए।

फेसबुक मैसेंजर से शुरू हुई बातचीत

सण्डीला थाना क्षेत्र के रहने वाले रामानुज के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर पर रीता फासिस नाम की प्रोफाइल से उसके पास मैसेज आया था। बातचीत बढ़ने के बाद सामने वाले ने लंदन से दिल्ली आने का फ्लाइट टिकट भेजा। इसके बाद व्हाट्सऐप पर भी बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद कपड़े खरीदने की तस्वीरें भेजकर भी बातचीत का सिलसिला जारी रखा गया।

दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी सुनाई

रामानुज को बताया गया कि महिला दिल्ली पहुंच गई है। इसके बाद 2.50 लाख पाउंड के डीडी को स्कैन कराने और एयरपोर्ट से जुड़े अलग-अलग खर्चों के नाम पर रकम मांगी गई। भरोसा करके उसने ऑनलाइन भुगतान करना शुरू कर दिया। इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर लगातार पैसे भेजने के लिए कहा जाता रहा।

ये भी पढ़ें:

पार्सल में 15 हजार पाउंड का डीडी बताया

कुछ समय बाद एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट से बताया। कहा गया कि लंदन से रामानुज के नाम एक पार्सल आया है। जांच के दौरान उसमें 15 हजार पाउंड का डीडी मिला है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है। जालसाजों ने दावा किया कि पहले दी गई रकम भी इसी में वापस मिल जाएगी।

RBI के नाम पर फिर मांगे पैसे

इसके बाद डीडी को भारतीय रुपये में बदलने के लिए अलग-अलग चार्ज के नाम पर पैसे मांगे गए। पीड़ित के मुताबिक उसने QR Code और अलग-अलग खातों के जरिए कई बार रकम भेजी। इस तरह कुल भुगतान करीब 9 लाख 56 हजार रुपये तक पहुंच गया।

RBI ATM कार्ड भेजने का भी झांसा

ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। जालसाजों ने रामानुज को बताया कि उसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक का ATM Card भेजा जा रहा है। कुछ दिन बाद उसे एक कार्ड मिला। फोन करने वाले ने कार्ड की फोटो व्हाट्सऐप पर भेजने को कहा। पीड़ित ने फोटो भी भेज दी। इसके बाद जालसाजों ने कहा कि कार्ड एक्टिवेट कराने के लिए 2.51 लाख रुपये और देने होंगे। दावा किया गया कि कार्ड चालू होने के बाद रामानुज अपने 18 लाख रुपये कोटक महिंद्रा ATM से निकाल सकेगा।

पुलिस ने दर्ज किया Cyber Fraud का केस

रामानुज ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सण्डीला थाने में धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और ऑनलाइन भुगतान के जरिए ठगी की रकम की जांच कर रही है। एफआईआर में रीता फासिस के अलावा चार अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

ये भी पढ़ें  रसोई में खाना बना रही पत्नी को कथावाचक ने मारी गोली, मौत, बेटा बोला- मां पर शक करता था पिता

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link