Hardoi City

सगाई हो गई, दो महीने बाद आनी थी बारात… युवती ने फांसी लगाकर जान दी

आत्महत्या के कारणों को लेकर घर वाले और पुलिस दोनों उलझन में हैं, क्योंकि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला

हरदोई, 7 दिसंबर 2025:

कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के बेहटा हरि गांव में शनिवार रात एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला और अंदर उसका शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता सत्येंद्र के मुताबिक, उनकी बेटी लक्ष्मी की शादी कमालगंज निवासी राहुल से तय हुई थी। करीब एक माह पहले वरीक्षा की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। 21 फरवरी को बारात आने वाली थी। लक्ष्मी छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और घर में खुशी का माहौल था, लेकिन उसके इस कदम से परिवार सदमे में है।

परिजनों का कहना है कि शनिवार रात सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों को लेकर घर वाले और पुलिस दोनों उलझन में हैं, क्योंकि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मामला संदिग्ध है और इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Hardoi Bridge Accident: शारदा नहर पर बन रहे पुल का 70 फीट स्लैब गिरा, दो मजदूर गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link