Lucknow City

मांगें पूरी न होने पर पंचायत सचिवों का आंदोलन तेज…एडीओ को लौटाए डीएससी-डोंगल

मोहनलालगंज में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के समक्ष जताया विरोध, समाधान न होने तक डोंगल न लेने का ऐलान

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 16 दिसंबर 2025:

मोहनलालगंज में ग्राम पंचायत सचिवों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन अब तेज हो रहा है। सांकेतिक और सत्याग्रह आंदोलन के बावजूद मांगें पूरी न होने से नाराज पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी ( एडीओ पंचायत) को सामूहिक रूप से अपने डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) डोंगल जमा कर दिए।

पंचायत सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू होने के साथ-साथ मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का भी लगातार दबाव डाला जा रहा है। इससे न केवल पंचायत सचिवों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है, बल्कि नियमित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सचिवों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ज्ञापन सौंपकर और आंदोलन के माध्यम से अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

ये भी पढ़ें:

मोहनलालगंज क्षेत्र के कुल 28 पंचायत सचिवों ने अपने डीएससी-डोंगल जमा किए। पंचायत सचिवों ने साफ शब्दों में कहा कि उनका यह कदम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक वे अपने डोंगल वापस नहीं लेंगे। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि पंचायत सचिवों के इस कदम से पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और ऑनलाइन प्रक्रियाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  योगी की सख्त ‘पाती’: UP में अवैध घुसपैठ पर अब क्लीन स्विप, रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर सख्त एक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link