Lucknow City

खेलकूद में शानदार प्रदर्शन कर छात्रों ने झटके पुरस्कार…कॉलेज लौटने पर भी मिला सम्मान

नगराम के बहरौली स्थित कॉलेज की टीमों ने शारदा इंस्टीट्यूट में हुई जिलां स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया था हिस्सा, वॉलीबॉल, रंगोली, दौड़ और भाषण प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 20 दिसंबर 2025:

नगराम के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर उनको सम्मानित किया गया।

बता दें कि बहरौली स्थित इस कॉलेज के लगभग 70 विद्यार्थियों ने गोसाईगंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट में आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में विद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान कक्षा 12 के छात्र उत्तम रहे। टीम में अभिषेक मिश्रा कक्षा 12, मोहम्मद शहजाद कक्षा 11, मोहम्मद अनस कक्षा 10, योगेश मिश्रा कक्षा 11 और शिवा विश्वकर्मा कक्षा 12 शामिल थे।

ये भी पढ़ें:

677d3862-7c43-43dd-a11f-2c1b188cc030

Advertisement

रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम में कोमल, प्राची, मोनी, अन्नू और सेजल शामिल रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहा, जिसमें कक्षा 9-बी की अक्शा ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 की छात्रा नंदिनी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सरकार के मंत्री गिरीश यादव द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने प्रार्थना सभा में सफल विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक अमित कुमार, श्रीकांत, प्रेम कुमार, लक्ष्मी सिंह, संजय अवस्थी और अंजू वर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  IFFI 2025: रजनीकांत की 50 साल की अदाकारी को मिला ग्लोबल सम्मान, इन फिल्मों ने भी जीते अवॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link