Uttar Pradesh

तीन मासूम भाइयों से करता था गंदी हरकत, बनाता था वीडियो… 10वीं के छात्र की घिनौनी करतूत

गाजियाबाद,15 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 10वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र तीन मासूम लड़कों के साथ ऐसी घिनौनी करतूत करता था, जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाए. छात्र तीन मासूम भाइयों से कुकर्म करता था. यही नहीं, उसका दोस्त तीनों बच्चों के अश्लील वीडियो भी बनाता था. सोमवार को इस मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

मामला विजयनगर का है. यहां पीड़ित बच्चों के परिजनों ने पुलिस को दोनों लड़कों के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके उनके खिलाफ एक्शन लिया. आरोप है कि 10वीं क्लास में पढ़ने वाला लड़का कई महीनों से तीन मासूम बच्चों के साथ गलत काम कर रहा था. बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा था.

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी के मुताबिक, एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़के के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. महिला का कहना है कि नाबालिग लड़का 10वीं कक्षा का छात्र है. वह उनके नौ वर्षीय बेटे के साथ काफी दिनों से कुकर्म कर रहा था. बाद में पता चला कि वह उनकी देवरानी के सात वर्षीय बेटे और ननद के 10 वर्षीय बेटे के साथ भी कुकर्म करता था.

ये भी पढ़ें:

दोस्त बनाता था वीडियो

Advertisement

महिला के मुताबिक, इस दौरान वह अपने दोस्त से मोबाइल में वीडियो भी बनवाता था. आरोपी ने दो सितंबर को भी बच्चों के साथ गलत हरकत की थी. विरोध करने और परिजनों से शिकायत करने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने पीड़ित बच्चों को चाकू से उनका गला काटने की धमकी दी थी. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से डरे-सहमे बच्चों ने शुरुआत में तो परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में ब्लैकमेल कर बार-बार बुलाने से तंग आकर उन्होंने अपनी व्यथा परिजनों को बता दी.

धमकी देता था बच्चों को

पीड़ित बच्चों ने परिजनों को बताया कि आरोपी छात्र उनका वीडियो दिखाता और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें  PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से वाराणसी में हंगामा, मुस्लिम महिलाओं ने फूंका पुतला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link