Entertainment

प्रियंका चोपडा का नया अवतार… समुद्री डाकू बनकर मचाएंगी तहलका, जानिए कब रिलीज होगी ये फिल्म

प्रियंका चोपडा की आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' में वह एक खतरनाक समुद्री डाकू के दमदार और भावनात्मक किरदार में नजर आएंगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी

मनोरंजन डेस्क, 8 जनवरी 2026:

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ में बिल्कुल अलग और अनदेखे किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी ताकत, मातृत्व और अपने अतीत से जूझने की कहानी कहती है।

WhatsApp Image 2026-01-08 at 6.36.06 PM

समुद्री लुटेरों की खतरनाक दुनिया

ये भी पढ़ें:

द ब्लफ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें समुद्री डाकुओं की रहस्यमयी और खतरनाक दुनिया दिखाई गई है। प्रियंका इसमें एर्सेल बॉडन नाम की निडर महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कभी ब्लडी मैरी के नाम से जानी जाने वाली एक खतरनाक समुद्री डाकू रह चुकी है। यह भूमिका प्रियंका के अब तक के सभी किरदारों से अलग है, क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ गहरी भावनात्मक कहानी भी जुडी हुई है।

Advertisement

तस्वीरों ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म की रिलीज से पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर द ब्लफ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह कभी खून से लथपथ हथियार थामे नजर आ रही हैं, तो कहीं तलवार लेकर गुस्से में लड़ती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह परिवार के साथ खाने की मेज पर बैठी हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में कभी रक्षक तो कभी समुद्री डाकू के रूप में दिखती हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

कब और कहां होगी रिलीज होगी ये फिल्म?

प्रियंका चोपडा की फिल्म ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और प्रियंका के इस दमदार अवतार को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : रिसेप्शन से ठीक पहले बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन, सड़क में खड़े-खड़े देखता रहा दूल्हा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link