Sitapur City

युवक का रोड एक्सीडेंट निकला मर्डर…पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दिया अंजाम, दोनों गिरफ्तार

सड़क किनारे मिला था युवक का शव, लखनऊ नगराम निवासी युवती से आठ माह पूर्व हुई थी शादी, क्लीनिक चलाने वाले दूसरे समुदाय के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सीतापुर, 18 जनवरी 2026:

सीतापुर में दो दिन पहले सड़क किनारे मिले युवक के शव का मामला असल में एक सोची-समझी हत्या निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक साथी के साथ मिलकर अपने ही पति की जान ली थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान राजू पुत्र रामऔतार, निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब आठ महीने पहले लखनऊ नगराम निवासी पप्पी देवी से हुई थी। लेकिन शादी से पहले ही पप्पी देवी का क्लीनिक चलाने वाले मोहम्मद तफजील उर्फ मीनू चौधरी से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 8.01.34 AM

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी को राजू अपनी पत्नी के साथ ससुराल बलदेवनगर खिचड़ी खाने आया था। अगले दिन पप्पी देवी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और राजू को दवा लाने के लिए बाहर भेज दिया। पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी मीनू और उसके साथी आनंद कुमार ने रास्ते में वारदात को अंजाम दिया।

खैराबाद टोल पार करने के बाद कुंवरपुर के पास सुनसान जगह पर राजू के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसके बाद उसके ही मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पप्पी देवी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पति की मौत सड़क हादसे में हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला दबाने के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कमलापुर पुलिस ने पप्पी देवी करोरा नगराम लखनऊ, उसके प्रेमी मोहम्मद तफजील उर्फ मीनू चौधरी अकबरपुर मानपुर सीतापुर और आनंद कुमार मानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, मफलर और महिला की शॉल भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें  हाईकोर्ट का फरमान: आपत्तिजनक पोस्ट लिखना, शेयर करना जुर्म… लाइक करना नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link