Madhya Pradesh

निकिता पोरवाल बोलीं- ‘बचपन में मम्मी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर भेजती थीं, अब सच में बन गई’

उज्जैन,17 अक्टूबर 2024

2024 मिस इंडिया का खिताब निकिता पोरवाल को मिला है। निकिता उज्जैन के पेट्रो केमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में ही की और फिर उच्च शिक्षा के लिए बाहर गईं।

पिछले कुछ वर्षों से वह मुंबई में हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला था।

बुधवार रात को मुंबई के वर्ली में हुए आयोजन में निकिता ने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। दादरा और नगरी हवेली की रेखा पांडेय पहली रनर अप और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप रहीं।

ये भी पढ़ें:

29 सुंदरियों के बीच हुआ चयन

देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट ‘फेमिना मिस इंडिया-2024’ की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई हैं। निकिता फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना संजोए सात वर्ष पहले स्कूली शिक्षा पूरी कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। प्रतियोगिता में उनका चयन देश की 29 सुंदरियों के बीच हुआ।

निकिता ने कहा कि उन्हें मिस इंडिया ही बनाना था, इसलिए मॉडलिंग और थियेटयर में अपना करियर बनाना शुरू किया। ‘मैंने कई बार रामलीला में माता सीता का किरदार निभाया है। जब छोटी थी तो मम्मी अक्सर मुझे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मिस इंडिया बनाकर ही भेजा करती थी। अब मैं सच में मिस इंडिया बन गई।’

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : महाकालेश्वर मंदिर में भोग आरती में शामिल हुई जशोदाबेन, पूजन-अर्चन कर लिया महाकाल का आशीर्वाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link