Lucknow City

लखनऊ में टावर पर चढ़कर युवक ने दिखाई पावर… करने लगा अनोखी मांग, जानिए पूरा मामला

लखनऊ के पीजीआई परिसर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे प्रशासन ने समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा। घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर सुधारों पर चर्चा की

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 20 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित पीजीआई परिसर में आज अफरातफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान इरशाद खान उम्र 27 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इसराइल के रूप में हुई है।

इरशाद का पीजीआई से जुड़ा अतीत

ये भी पढ़ें:

इरशाद बचपन से ही पीजीआई परिसर में रह रहा था। उनके पिता प्लंबर का काम करते थे और परिवार कैंपस में निवास करता था। इरशाद पीजीआई में रहते हुए सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जानवरों का रेस्क्यू करता था। हालांकि, कुछ अनुचित गतिविधियों के कारण लगभग एक माह पहले उसे पीजीआई कैंपस से बाहर कर दिया गया और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-20 at 5.52.25 PM

मांग पूरी न होने पर टावर पर चढ़ा

आज इरशाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पुनः परिसर में रहने तथा काम देने की मांग करने लगा। स्थिति गंभीर होने पर पीजीआई के डायरेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगातार समझाइश और बातचीत के जरिए युवक को शांत किया। लंबी समझाइश के बाद इरशाद को टावर से सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मामले में आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा पर चर्चा

घटना के बाद पीजीआई डायरेक्टर के चैंबर में एडीसीपी साउथ रल्ला पल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव और पीजीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बैठक की। इस बैठक में हालात और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें  झांसी में ऑटो चालक बनेंगे विरासत के दूत... सुनाएंगे बुंदेलखंड की शौर्य गाथाएं, दी गई ये खास ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link