Lucknow City

लखनऊ में आज कई इलाकों की बिजली गुल, सुधार कार्यों के चलते घंटों बाधित रहेगी आपूर्ति

गोमतीनगर के वरदान खंड, विराजखंड-तीन, विराजखंड-चार, भरवारा, केसरी कॉलोनी, गणपति चौराहा, मल्होर, आसरा कॉलोनी, खदरा, बाबा का पुरवा, मसालची टोला, खदरा चुंगी, मक्कागंज, न्यू मदेहगंज, अमीनाबाद रोड, कसाईबाड़ा और गल्लामंडी में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

लखनऊ, 22 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे सुधार एवं रखरखाव कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे हजारों लोगों को ठंड में परेशानी होगी।

बिजली विभाग के अनुसार गोमतीनगर विस्तार स्थित उपकेंद्र-एक के अंतर्गत आने वाले वरदान खंड में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी अवधि में लौलाई उपकेंद्र से जुड़े बड़ा भरवारा, केसरी कॉलोनी, गणपति चौराहा, प्रधान फैक्टरी, मल्होर का पुरवा, मल्होर गांव, आसरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं मिलेगी।

गोमतीनगर क्षेत्र के विराजखंड-तीन और विराजखंड-चार में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लंबी कटौती की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खासा परेशान होना पड़ सकता है। खासकर दफ्तरों और घरेलू कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

अहिबरनपुर उपकेंद्र के अंतर्गत खदरा, बाबा का पुरवा, मसालची टोला, खदरा चुंगी, मक्कागंज, न्यू मदेहगंज और हनुमंतनगर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र से जुड़े काला कंकड़, पुराना हैदराबाद, मनीषा एन्क्लेव अपार्टमेंट, रफत एन्क्लेव अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।

इसके अलावा अमीनाबाद न्यू पावर हाउस क्षेत्र के हाता खुदा बख्श, अमीनाबाद रोड, कसाईबाड़ा और गल्लामंडी में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बिजली विभाग का कहना है कि यह कटौती सिस्टम को बेहतर बनाने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से कर लें।

ये भी पढ़ें  T20 World Cup : सुपर 8 में भारत व दक्षिण अफ्रीका आज आमने-सामने...हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link