Lucknow City

जयंती पर महाराजा सुहेल देव पासी को नमन… वक्ताओं ने किया संघर्ष-शौर्य का बखान

महुली मजरा समेसी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में हुआ कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और सामूहिक भोज का आयोजन

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 23 जनवरी 2026:

राजधानी लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में महुली मजरा समेसी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में महाराजा सुहेल देव पासी की जयंती मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने महाराजा सुहेल देव पासी के जीवन, संघर्ष और शौर्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराजा सुहेल देव का जन्म 11वीं सदी में बसंत पंचमी के दिन श्रावस्ती-बहराइच क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने अपने समय में सैय्यद सालार मसूद गाजी को पराजित कर वीर योद्धा के रूप में पहचान बनाई और पासी समाज में सम्मान का स्थान हासिल किया।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 5.19.13 PM

अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने समाज से अपील की कि भले ही एक वक्त का खाना कम करना पड़े, लेकिन बच्चों की तालीम से समझौता न करें। उन्होंने पूर्व सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए वर्ष 2027 में एकजुट होकर सरकार बनाने की अपील भी की। डॉ. यशवंत ने महाराजा सुहेल देव पासी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में जन्मी विभिन्न जातियों के इतिहास और पासी राजाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया।

विधानसभा महासचिव गजराज रावत, राम खेलावन और बरजोर सिंह यादव द्वारा आयोजित जयंती समारोह में विधानसभा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत, विशेष आमंत्रित सदस्य राम किशोर रावत, अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत राजू, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, जिला सचिव ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, अम्बेडकर वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष महादेव रावत, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button