Uttarakhand

मतदाता दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली… युवाओं ने मतदान का दिया संदेश

कंडोलिया पार्क में निर्वाचन व खेल विभाग ने किया आयोजन, युवाओं और नए मतदाताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का किया आवाहन

योगेंद्र मलिक

पौड़ी/गढ़वाल, 25 जनवरी 2026:

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पौड़ी गढ़वाल में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। निर्वाचन विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद मुख्यालय के कंडोलिया पार्क परिसर से यह रैली निकाली गई।

रैली को मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल के अधिकारी शैलेश भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बालक-बालिकाओं, युवाओं और आम नागरिकों समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कंडोलिया थीम पार्क क्षेत्र में साइकिलिंग करते हुए मतदान जागरूकता से जुड़े संदेशों का प्रचार किया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-25 at 5.54.30 PM

जागरूक युवा मतदाता ही लोकतंत्र की ताकत
शैलेश भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूक युवा मतदाताओं की अहम भूमिका है। हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है और मतदान का अधिकार इस्तेमाल करके ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और नव मतदाताओं से अपील की कि वे खुद भी वोट जरूर करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य भी है। शत-प्रतिशत मतदान से ही निष्पक्ष, पारदर्शी और मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और अन्य नागरिकों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत सहित युवा मतदाता और अन्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  पहाड़ों पर अब नहीं भटकेंगे ट्रेकर्स, 100 रूट्स की होगी GPS मैपिंग, धामी ने रवाना किया अभियान दल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link