Lucknow CityNational

गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, झांकियों में दिखा बदलता यूपी, बच्चों और सुरक्षा बलों ने बांधा समां

राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीएम योगी ने आवास पर किया ध्वजारोहण, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

लखनऊ, 26 जनवरी 2026:

राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 1.21.58 PM

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1950 में इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान ने बीते वर्षों में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन इसके बावजूद देश एकता और अखंडता के संकल्प के साथ आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि संविधान हम सभी को समष्टि के भाव से जोड़ने की प्रेरणा देता है और नए भारत के निर्माण में इसकी भूमिका बेहद अहम है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 1.21.59 PM (1)

इधर, परेड के दौरान राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। हाथों में तिरंगा लिए फौजी ड्रेस पहने स्कूली बच्चों ने परेड में हिस्सा लेकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 1.22.00 PM

कार्यक्रम में भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के टैंक पीएलपी-टू सारथ का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। इसे विजय रथ के नाम से भी जाना जाता है। टैंक का नेतृत्व मेजर ओंकार निषाद ने किया। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल ने खड़े होकर सलामी दी और सेना के जज्बे की सराहना की।

झांकियों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की झलक भी देखने को मिली। कृषि विभाग की झांकी में किसानों की बदलती तस्वीर और आधुनिक खेती को दर्शाया गया। सेना के शौर्य और पराक्रम को दिखाती झांकियां भी निकाली गईं। लखनऊ पब्लिक स्कूल की ओर से ब्रम्होस मिसाइल, थल सेना, वायु सेना और जल सेना पर आधारित झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 1.21.58 PM (1)

परेड में अलीगंज सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर और सीएमएस स्कूल की छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। यूपी पुलिस के जवानों ने अनुशासन और तालमेल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। आईटीबीपी के जवानों ने बैंड प्रस्तुति देकर माहौल को और जोश से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button