NationalUttarakhand

भगत सिंह कोश्यारी ने किए रामलला के दर्शन, कहा…विपक्ष का दुर्भाग्य, उनके पास कोई नेतृत्व नहीं

अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम व पूर्व राज्यपाल, 2027 चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की मजबूती पर जताया भरोसा

अयोध्या, 27 जनवरी 2026:

पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में देश की राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर अपनी राय रखी।

2027 के चुनाव के सवाल पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई मजबूत नेतृत्व नहीं है, यही विपक्ष का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के मुकाबले कोई प्रभावी चेहरा सामने नहीं ला पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को केरल जैसे राज्यों और महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भी सफलता मिल रही है, जो इस बात का संकेत है कि देश की जनता उनके काम और नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। कोश्यारी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी और भगवान श्रीराम के साथ खड़ा नजर आता है।

राम मंदिर को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। राम मंदिर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है और भगवान श्रीराम हमारे जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर जो शांति और श्रद्धा का अनुभव होता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। रामलला के दर्शन से मन को गहरा सुकून मिला है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी ब्रेकिंग: 27 साल बाद 'हैरिटेज हत्याकांड' के 50,000 के इनामी को गुजरात से दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link