Lucknow CityNational

यूपी में हज यात्रा नियमों में बड़ा बदलाव… सेल्फ बुकिंग का मौका, इस तारीख से शुरू होंगी उड़ानें

इस बार यूपी के हज यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें उन्हें पहली बार अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान तिथि चुनने का विकल्प मिला है। जबकि कुछ विशेष श्रेणियों को इससे बाहर रखा गया है

लखनऊ, 30 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली बार चयनित हज यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान तिथि चुनने का मौका दिया है। इसके तहत यात्री चार दिन की अवधि में अपनी पसंद की उड़ान बुक कर सकेंगे। हालांकि एक बार उड़ान बुक हो जाने के बाद उसकी तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

22 अप्रैल से शुरू होंगी हज उड़ानें

इस वर्ष प्रदेश से कुल 17,134 हज यात्रियों को सऊदी अरब भेजा जाना है। हज यात्रियों की पहली उड़ान 22 अप्रैल से प्रस्तावित है, जबकि उड़ानों का सिलसिला 2 मई तक जारी रहेगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है, ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा की तिथि तय कर सकें।

ये भी पढ़ें:

एक फरवरी तक कर सकेंगे सेल्फ बुकिंग

Advertisement

हज यात्री एक फरवरी तक अपने व्यक्तिगत लॉगइन के माध्यम से हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in या हज सुविधा एप के जरिये अपनी उड़ान बुक कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि जो यात्री सेल्फ बुकिंग नहीं करेंगे, उनकी उड़ान हज कमेटी ऑफ इंडिया सीट की उपलब्धता के आधार पर तय करेगी।

कुछ श्रेणियों को नहीं मिलेगी सुविधा

राज्य हज कमेटी के सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए नहीं है। जोहफा जाने वाले शिया हज यात्री, बिना महरम श्रेणी की महिलाएं और रुबात श्रेणी के हज यात्रियों को सेल्फ बुकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। इन यात्रियों की उड़ान व्यवस्था हज कमेटी द्वारा ही की जाएगी।

ये भी पढ़ें  UP Transfer Express: PCS-IPS के बाद 31 PPS अफसर भी इधर से उधर, कई जिलों के ASP बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link