Lucknow City

ठंड में बिजली कटौती से लखनऊ बेहाल, आज कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी आपूर्ति

मरम्मत कार्य के चलते अलीगंज कॉलोनी, पुरनिया उपकेंद्र क्षेत्र, खदरा क्षेत्र, राधाग्राम, निवाजगंज, अली कॉलोनी और गढ़ी पीर खां में बिजली सप्लाई बंद रहेगी

लखनऊ, 2 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सर्द मौसम के बीच बिजली कटौती ने आम जनजीवन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जरूरी रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्यों के कारण आज शहर के कई प्रमुख इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती पूर्व निर्धारित है।

शहर के अलीगंज क्षेत्र के गोयल चौराहा उपकेंद्र से जुड़े सेक्टर एन-2 और सेक्टर-ओ में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसी दौरान पुरनिया उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-ए के उपभोक्ताओं को भी दो घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में लाइन मरम्मत और उपकरणों की जांच का कार्य किया जाएगा।

अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़े सीएसडीएस कॉलोनी इलाके में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, खदरा क्षेत्र के झबझाली मोहल्ले और आसपास के इलाकों में सबसे लंबी कटौती रहेगी। यहां सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा राधा ग्राम उपकेंद्र में टेस्टिंग कार्य कराए जाने के कारण सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक राधाग्राम, निवाजगंज, अली कॉलोनी और गढ़ी पीर खां क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से कर लें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित उपकेंद्र से संपर्क करें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के दिनों में बिजली कटौती से ज्यादा परेशानी होती है। लोगों ने विभाग से मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करने और समय पर सूचना देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बिजली संकट गहराया... रात में सड़कों पर उतरे लोग, उपकेंद्र घेरा व जाम लगाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link