Lucknow City

BJP MLA के भतीजे ने की आत्महत्या, पार्टनर पर पैसे हड़पने का आरोप, इंस्टा पोस्ट में कही थी ये बात

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किराए के फ्लैट में पंखे से लटका मिला प्रॉपर्टी कारोबारी शिवम त्रिपाठी का शव, फूफा विनय कुमार द्विवेदी गोंडा की मेहनौन सीट से हैं भाजपा विधायक

लखनऊ, 2 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के रिश्ते के भतीजे शिवम त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली। शिवम का शव उनके किराए के फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

मृतक शिवम त्रिपाठी मूल रूप से बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। वह वर्तमान में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिश्ता मैनहैटन सोसाइटी के टावर A2 में किराए पर रहते थे। रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब मकान मालिक काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद फ्लैट का दरवाजा नहीं खुलवा सके। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की मदद से वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। शिवम का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.13.52 PM

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवम प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए थे और लंबे समय से आर्थिक तनाव में थे। परिजनों का आरोप है कि शिवम के साथ काम करने वाले पार्टनरों ने पैसों में घपला किया था। कई बार पैसे मांगने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जिससे शिवम मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। परिवार का कहना है कि वे शिवम के पार्टनरों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।

Advertisement

इस मामले में शिवम का एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में है, जिसमें वह जिम करते हुए नजर आ रहे हैं और दबंग अंदाज में लिखा कि अगर हमारा बुरा आपने किया है तो भरोसा रखें, आपका बुरा भगवान नहीं हम ही करेंगे। इस पोस्ट को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

गौरतलब है कि शिवम त्रिपाठी के फूफा विनय कुमार द्विवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां और दो छोटे भाई प्रखर व अभिषेक हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  संगठन विस्तार की हुंकार : अवध के गांव-गांव तक रालोद को मजबूत करने का बड़ा ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link