Lucknow City

हाउस टैक्स विवाद में लखनऊ का नवयुग कन्या कॉलेज सील : सुबह ताले से रुकी पढ़ाई, छात्राओं का हंगामा

कॉलेज पहुंची छात्राओं को बाहर ही खड़ा रहना पड़ा, 24 लाख बकाया बताते हुए नगर निगम ने किया सील, कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति जताई तो नगर निगम की टीम से हुई नोकझोंक, दो घंटे बाद खुला गेट

लखनऊ, 2 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित नवयुग कन्या महाविद्यालय में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब कॉलेज खुलने से पहले ही लखनऊ नगर निगम की टीम ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर संस्थान को सील कर दिया। सुबह अचानक की गई इस कार्रवाई से छात्राएं और शिक्षक हतप्रभ रह गए। तय समय पर कॉलेज पहुंची छात्राओं को बाहर ही खड़ा रहना पड़ा और पढ़ाई बाधित हो गई।

कॉलेज के गेट पर नगर निगम की ओर से एक नोटिस चस्पा किया गया। उसमें 24 लाख 33 हजार 898 रुपये हाउस टैक्स बकाया होने का हवाला देते हुए सीलिंग का कारण बताया गया। गेट बंद देख छात्राओं में नाराजगी फैल गई। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति जताई तो मौके पर नगर निगम की टीम और कॉलेज प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

WhatsApp Image 2026-02-02 at 5.23.08 PM

ये भी पढ़ें:

महाविद्यालय की प्रिंसिपल ने इस कार्रवाई को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स को लेकर पहले से प्रकरण चल रहा है। नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत भी की जा चुकी है। दो दिन पूर्व निगम की एक अधिकारी टीम के साथ कॉलेज आई थीं और रिवाइज्ड हाउस टैक्स को लेकर नाराजगी जताई थी। प्रिंसिपल के मुताबिक सोमवार को पूरे मामले की फाइल निकालकर समाधान पर चर्चा करने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सुबह कॉलेज को सील कर देना उचित नहीं था। thehohalla news

Advertisement

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि लखनऊ में कई एडेड कॉलेज ऐसे हैं, जहां वर्षों से हाउस टैक्स का विवाद लंबित है। एडेड डिग्री कॉलेजों की ओर से माध्यमिक विद्यालयों की तरह हाउस टैक्स माफ करने की मांग भी लगातार उठ रही है। कई कॉलेजों के प्राचार्य इस मुद्दे को लेकर पहले ही मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात कर चुके हैं।

करीब दो घंटे बाद.नगर निगम ने ताला खोल दिया जिसके बाद छात्राएं कॉलेज परिसर में प्रवेश कर सकीं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सिंधी समाज ने ऐसे मनाया थदड़ी पर्व, जानें क्या है शीतला माता से जुड़ी मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link