Lucknow City

फंक्शन में जाने के लिए खोली अलमारी…गायब मिले एक करोड़ के जेवर, चोरों को खोज रही पुलिस

लालनगर खेड़ा में रियल एस्टेट कारोबारी के घर में हुई वारदात करोड़, जन्मदिन से लौटे परिवार को दो दिन बाद चोरी का पता चला

पंकज

काकोरी (लखनऊ) 2 फरवरी 2026:

राजधानी स्थित दुबग्गा के कसमंडी रोड स्थित लालनगर खेड़ा मुख्य मार्ग पर बने एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर घर के पिछले हिस्से से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और जाल के सहारे भीतर दाखिल हुए। thehohalla news 

पीड़ित रियल एस्टेट कारोबारी सलमान के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य हजरतगंज के एक निजी होटल में भांजे का जन्मदिन मनाने गए थे। देर रात लगभग बारह बजे घर लौटने के बाद सभी थकान के चलते सो गए। चोरी का खुलासा रविवार दोपहर उस वक्त हुआ, जब मां सलमा पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के लिए अलमारी खोलने पहुंचीं। कमरे में सामान बिखरा मिला और लॉकर टूटा हुआ था।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-02 at 5.32.39 PM

Advertisement

सलमान ने बताया कि चोर करीब एक करोड़ कीमत के 12 सोने के कड़े, हार, चेन, बुंदे, समेत अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक कई फुटेज देखे जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  तेज धमाके से नींद खुली...देखा तो कमरे में धधक रही थीं आग की लपटें, लाखों की गृहस्थी खाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link