लखनऊ, 6 फरवरी 2026:
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को कई वार्डों को विकास कार्य के तोहफे दिए। उन्होंने विभिन्न जगह सड़कों के निर्माण कार्य वहीं पार्क के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यूपी देश का ग्रोथ इंजन और राजधानी इसका दिल है। सार्वजनिक स्थलों का विकास प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहेगा।
विधायक नीरज बोरा ने अलीगंज स्थित सेक्टर सी में सड़क का लेपन कार्य, जयशंकर प्रसाद वार्ड अन्तर्गत सेक्टर-क्यू में महाराणा प्रताप पार्क के सौंदर्याकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा अयोध्यादास प्रथम वार्ड अन्तर्गत खदरा में इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण व जानकीपुरम प्रथम वार्ड अन्तर्गत सीताविहार कालोनी में दो जगह सीसी सड़क का लेपन कार्य का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा व स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। जयशंकर प्रसाद वार्ड के सेक्टर-Q में महाराणा प्रताप पार्क के सुंदरीकरण से हरियाली, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पार्षद स्वदेश सिंह, सौरभ तिवारी मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता सहित कई लोग उपस्थिति रहे।






