Raebareli City

घर बना पटाखों का गोदाम… जोरदार धमाके में मकान उड़ा, महिला की मौत, चार घायल

सलोन क्षेत्र में हुआ हादसा, आतिशबाजी के निर्माण का लव रखा था लाइसेंस, अवैध पटाखा भंडारण से हुआ बड़ा हादसा, जांच में जुटा प्रशासन

विजय पटेल

रायबरेली, 14 फरवरी 2026:

सलोन थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में देर रात एक भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने से धमाके में मकान ढह गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों में तेज कंपन महसूस किया गया। लाइसेंसी आतिशबाज फिरोज की बुजुर्ग मां अख्तर बानो ने मलबे में दबकर दम तोड़ दिया जबकि रूबी, अनीस युनुस व खुद फिरोज भी घायल हो गए।

बताया गया कि साहबगंज निवासी पटाखा कारोबारी फिरोज ने आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस ले रखा है। कारोबार के बहाने उसने घर को ही अवैध गोदाम बना लिया। घर के अंदर बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। देर रात अचानक हुए विस्फोट ने कुछ ही पलों में पूरे मकान को मलबे में तब्दील कर दिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-14 at 4.17.45 PM

हादसे के समय घर के भीतर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। गृहस्वामी फिरोज समेत परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत बुजुर्ग महिला अख्तर बानो फिरोज की मां बताई गई है।

तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि बीड़ी पीकर फेकने से धमाका हुआ। अंदर सिलेंडर भी रखे थे। थोड़े-थोड़े अंतराल पर कई धमाके हुए। इससे आसपास के लोग दहशत में रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 4.17.44 PM

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : मैट्रिमोनी साइट पर करी मुलाकाल, फिर ब्लैकमेल कर बुझाई हवस, आरोपी गिरफ्तार 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button