Uttar Pradesh

साइबर क्राइम: नाना पाटेकर के बाद अब ‘देवानंद’ ने की यूपी पुलिस की मदद… जानिए पूरी डिटेल

जालसाजों से लोगों को बचाने के लिए जारी मुहिम में पुलिस ने पहले बनाई थी शार्ट फिल्म, अब देवानंद के हिट गीत ख्वाब हो या तुम कोई हकीकत से दिए टिप्स

लखनऊ, 25 फरवरी 2026:

यूपी पुलिस लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए लगातार अवेयर कर रही है। जमीन पर कोशिशें जारी हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अनूठे प्रयास दिख रहे है। जनवरी में नाना पाटेकर की एक शार्ट फिल्म सामने आई थी वहीं अब सदाहबार देवानंद का एक हिट गीत ट्रेंड कर रहा है। इस गीत के जरिये ख्वाबों वाली दोस्ती हकीकत में लॉस का मैसेज दिया गया है।

यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ये खास मैसेज शेयर किया है। इसकी पैकेजिंग की बात करें तो इसका शीर्षक दिया गया है ‘ख्वाबों वाली दोस्ती, हकीकत में लॉस’। इसके बाद बात आगे बढ़ती है कहा गया कि डिजिटल ‘यारी’ में दिल से पहले ‘दिमाग’ का यूज करें। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने से पहले दोस्त का फिजिकल वैरिफिकेशन जरूर करें।

यूपी पुलिस के इस मैसेज में सबसे खास 1965 में रिलीज हुई तीन देवियां फिल्म का हिट गीत है। किशोर कुमार की आवाज में ये गीत सदाबहार देवानंद पर फिल्माया गया है। इसकी दो लाइनें ही मैसेज का हिस्सा बनीं हैं। वो ये है ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत, कौन हो तुम बतलाओ’ इसी के बाद मैसेज समाप्त हो जाता है। फिलहाल इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे है।

बता दें एक माह पूर्व यूपी पुलिस ने नाना पाटेकर की मदद से एक शार्ट फ़िल्म बनाई थी। जिसमे नाना कानपुर स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचते हैं। इसमें नाना बेहद शातिर ढंग से जालसाज से ही 60 हजार ठग लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button