Uttar Pradesh

करवा चौथ व्रत से एक दिन पूर्व पति से झगड़ा – महिला ने फांसी लगाई

मयंक चावला

आगरा, 20 अक्टूबर 2024:

उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में बाह थाना क्षेत्र के गांव कुंवारी में पति से कहासुनी के चलते एक महिला ने करवा चौथ व्रत से एक दिन पूर्व घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज कर कार्रवाई की है।
ज्योति (26) की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। शनिवार को दोपहर महिला ज्योति का उसके पति सुनील कुमार से घरेलू गृहक्लेश को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर वह कमरे के अंदर चली गई और पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Advertisement

महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखा परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और महिला के शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज कर कार्रवाई की गई। वही करवा चौथ व्रत से एक दिन पूर्व पति से नाराज महिला ने आत्मघाती कदम उठाया जिसे लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  UP News: 3567 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, योगी की दो टूक नसीहत- सिर्फ पढ़ाना नहीं, बच्चों का भविष्य गढ़ना है, सपा पर भी हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link