Uttar Pradesh

CM योगी का स्नेहिल रूप : ‘श्यामा-गौरी’ को नाम से पुकारा, ‘भोले’ नंदी को खुद खिलाई गुड़-रोटी

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचकर गोवंश के बीच बिताया समय, योगी की आवाज सुनते ही कई गायें और नंदी आ पहुंचे पास, परिसर में मौजूद मोर को भी अपने हाथ से रोटी खिलाई

गोरखपुर, 3 मार्च 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह जनसेवा के साथ गोसेवा का भी भावपूर्ण संदेश दिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ मुख्यमंत्री ने वहां स्थित गोशाला पहुंचकर गोवंश के बीच समय बिताया।

प्रातःकालीन दिनचर्या के तहत सीएम योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोशाला पहुंचे और वहां का हालचाल जाना। गोशाला में मुख्यमंत्री ने श्यामा, गौरी, गंगा और भोला जैसे नामों से गोवंश को पुकारा। उनकी स्नेहिल आवाज सुनते ही कई गायें और नंदी उनके पास आ पहुंचे। सीएम ने उनके माथे पर हाथ फेरकर दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई।

WhatsApp Image 2026-03-03 at 11.45.38 AM (1)

ये भी पढ़ें:

विशेष रूप से ‘भोले’ नामक विशाल नंदी को उन्होंने प्यार से थपकी दी। उसके शरीर पर जमी धूल को स्वयं साफ किया और गोशाला कर्मियों को निर्देश दिया कि उसकी बेहतर देखभाल की जाए। योगी ने गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की साफ-सफाई, पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद मोर को भी अपने हाथों से रोटी खिलाई। गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान गोसेवा को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी का यह रूप श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

ये भी पढ़ें  नगाड़ा वादन से गूंजा ‘मृदंगम’...दिखा कला व संस्कृति का संगम, प्रदर्शनी में झलकी परंपराएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link