Sports

T20 World Cup : न्यूजीलैंड कप्तान ने गर्व से हार को गले लगाया, कहा…बेहतर टीम से मिली शिकस्त

भारत से फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड कप्तान का बयान चर्चा में रहा, कहा- पूरे टूर्नामेंट में मेरी टीम के प्लेयर्स ने हर चुनौती का डटकर सामना किया

स्पोर्ट्स डेस्क, 9 मार्च 2026:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिताब भले नहीं मिल पाया, लेकिन जिस तरह खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में मेहनत और जज्बा दिखाया, उस पर उन्हें गर्व है।

फाइनल तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि

मैच के बाद सैंटनर ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कई मुश्किल हालात देखे, लेकिन हर बार खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई। उनके मुताबिक फाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और टीम ने कई अहम मैचों में शानदार खेल दिखाया। सुपर-8 और सेमीफाइनल जैसे अहम दौर में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फाइनल में जरूर भारत बेहतर टीम साबित हुई, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी पूरे अभियान में मजबूत खेल दिखाया।

ये भी पढ़ें:

download

भारतीय टीम व जोश भरे माहौल को सराहा

सैंटनर ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा दबाव के साथ आता है, लेकिन भारत ने इस दबाव को अच्छे तरीके से संभाला। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था और मैदान नीली जर्सी से भरा हुआ नजर आ रहा था। ऐसे माहौल में भारत ने जिस तरह खेल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है।

सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ

न्यूजीलैंड कप्तान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल में भी उसी लय को बनाए रखा। सैंटनर ने कहा कि हार के बावजूद न्यूजीलैंड टीम इस अनुभव से सीख लेकर आगे और मजबूत होकर लौटेगी।

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें  क्या अर्जुन तेंदुलकर की MI से तय है विदाई? नई टीम को लेकर बढ़ी चर्चा, जानिए अंदर की पूरी कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link