Sports

मसूरी में शाही शादी : घोड़ी पर सवार हुए क्रिकेटर कुलदीप यादव… विंटेज कार में रानी लगीं वंशिका

दो दिन तक चला भव्य समारोह, रॉयल आइवरी थीम पर फंक्शन का हुआ डेकोरेशन, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत क्रिकेट, फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की

स्पोर्ट्स डेस्क, 15 मार्च 2026:

मसूरी की खूबसूरत वादियों में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए। शहर के प्रतिष्ठित होटल में हुई इस शाही समारोह में क्रिकेट, फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

दो दिनों तक चले इस खास आयोजन ने मसूरी के माहौल को उत्सव में बदल दिया। शनिवार शाम बैंड-बाजे और ढोल की थाप के साथ बरात निकली। पारंपरिक अंदाज में सजे मंडप में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा बने कुलदीप यादव शाही घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे, जबकि दुल्हन वंशिका चड्ढा की एंट्री विंटेज कार में हुई। रोशनी, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मेहमान देर रात तक जश्न में शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 10.48.27 AM

ये भी पढ़ें:

इस भव्य विवाह की सबसे खास बात इसकी रॉयल आइवरी थीम रही। मंच, पृष्ठभूमि, पर्दे और फूलों की सजावट हल्के क्रीम और सफेद रंग के संयोजन में की गई थी। हल्की सुनहरी रोशनी और झूमरों की चमक ने पूरे समारोह को शाही और सुरुचिपूर्ण रूप दिया। सफेद गुलाब, आर्किड और लिली जैसे फूलों से सजे मंडप और भव्य मंच ने पूरे आयोजन को राजसी आभा दी।

Advertisement

विवाह समारोह की पूरी डिजाइनिंग वेडिंग बाजार बाय केलविन इंटरनेशनल ने की। रॉयल आइवरी थीम के अनुरूप सजावट, रोशनी और मंच की व्यवस्था इस तरह की गई कि पूरा समारोह बेहद आकर्षक और यादगार बन गया।

शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई खास हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा, टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी नवदंपति को शुभकामनाएं देने मसूरी पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 10.48.27 AM (1)

संगीत जगत से मशहूर गायक कैलाश खेर और फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर ने भी समारोह में शिरकत की। वहीं गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। शाही अंदाज में हुई इस शादी की चर्चा मसूरी से लेकर क्रिकेट जगत तक रही। मेहमानों के स्वागत से लेकर सजावट व संगीत कार्यक्रम तक हर व्यवस्था का खास अंदाज सबका मन मोह गया।

ये भी पढ़ें  कैसरबाग बस अड्डे के पास धधकी भीषण आग... धमाकों से सहमे लोग, दमकलकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link