Lucknow City

90 हजार शहरी लाभार्थियों को ‘घर’ का तोहफा देंगे CM योगी, सिंगल क्लिक से जारी होगी पहली किस्त

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 16 मार्च आयोजित कार्यक्रम के दौरान आवास के लाभार्थियों को निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करेंगे मुख्यमंत्री, सिंगल क्लिक के जरिए डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगा

लखनऊ, 15 मार्च 2026:

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत यूपी के करीब 90 हजार पात्र लाभार्थियों को जल्द ही अपने घर के निर्माण के लिए बड़ी राहत मिलने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 20 चयनित लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा वे फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, महाराजगंज और देवरिया के एक-एक लाभार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री उनसे योजना के लाभ और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी लेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 एक मांग आधारित योजना है। इसके तहत पात्र शहरी परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है जिससे सबके लिए आवास की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश सरकार का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल धनराशि हस्तांतरण तक सीमित नहीं है बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से बड़ी संख्या में शहरी गरीबों को आवास सुविधा मिल रही है। इससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Up News: छोटे शहरों तक पहुंचेगा Bharat Taxi का नेटवर्क, नवरात्र से पहले जुड़ेंगे अयोध्या समेत 3 शहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link