Lucknow City

जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था युवक… डिवाइडर से टकराई बुलेट, हादसे ने बुझा दिया घर का चिराग

दुबग्गा में शुक्रवार देर रात बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में सब्जी दुकानदार धीरज राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। शादी की तैयारी कर रहा परिवार एक ही पल में मातम में डूब गया

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 24 जनवरी 2026:

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में आईआईएम रोड स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे पर शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक चला रहे सब्जी दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दोस्त की पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, विकास नगर के सबौली गांव निवासी धीरज राजपूत (26) शुक्रवार शाम अपने मोहल्ले के दोस्त चंदा के साथ काकोरी के चिलौली गांव में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था। देर रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दुबग्गा के अवंती बाई लोधी चौराहे पर पीछे बैठे चंदा के नशे में होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर पड़ा। इससे बुलेट अनियंत्रित हो गई और करीब 30 मीटर तक घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गई।

अस्पताल में तोड़ा दम, दोस्त का इलाज जारी

हादसे में धीरज और चंदा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गई, जबकि चंदा का इलाज अभी चल रहा है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शादी की तैयारी मातम में बदली

धीरज राजपूत घर के पास मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का पालन करता था। उसके पिता राजकुमार की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां निर्मला देवी, चार भाई और एक बहन हैं। परिजनों के मुताबिक, धीरज की शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। युवक की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में चाहिए अपना फ्लैट तो ये है मौका, LDA ने 2 योजनाओं में खोला रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link