Uttarakhand

उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा निर्णय, ऊर्जा निगमों में बड़े पैमाने पर तबादले, कई शीर्ष अधिकारी हटाए

यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी पद से हटे अधिकारी, नई नियुक्तियों से पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 18 मार्च 2026:

उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए तीनों प्रमुख निगमों में व्यापक फेरबदल किया है। इस निर्णय को ऊर्जा तंत्र में सुधार, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

जारी आदेशों के तहत उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। वहीं, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

नए बदलावों के तहत यूपीसीएल की जिम्मेदारी गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। यूजेवीएनएल का दायित्व अजय कुमार सिंह को दिया गया है। इसके अलावा यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी पद से हटाया गया है।

सरकार का मानना है कि इस ‘पावर शेकअप’ से विभागीय समन्वय बेहतर होगा और ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को सख्त लेकिन सुधारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  महासू धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजकीय जागड़ा मेले का आगाज, सतपाल महाराज ने नवाया शीश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link