Lucknow City

हाईवे पर दौड़ रहा था नशे का कंटेनर, STF ने बीच रास्ते किया खुलासा, 1.83 करोड़ का गांजा बरामद

मोहनलालगंज में दो तस्कर गिरफ्तार, 733 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और बिहार में करते थे सप्लाई

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 18 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। टीम ने एक कंटेनर से 733 किलो गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और बिहार में सप्लाई किया जा रहा है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के निर्देशन में एसटीएफ टीम को सक्रिय किया गया। मंगलवार आधी रात को मोहनलालगंज में घेराबंदी की गई।

ये भी पढ़ें:

बिंदुआ स्थित श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के पास बाबा ढाबा के सामने संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कंटेनर के अंदर कैविटी बनाकर छिपाया गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से हरियाणा नंबर के कंटेनर में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदा निवासी विनोद कुशवाहा और जनपद हमीरपुर निवासी जितेंद्र शिवहरे के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गिरोह उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश के रास्ते यूपी लाता था और फिर ऊंचे दामों पर विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और कंटेनर जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या में भूटान के पीएम का शानदार स्वागत... रामलला के दर्शन कर आरती उतारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button