Uttarakhand

CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक विकास पर मंथन

सामाजिक समरसता, मानव मूल्यों और उत्तराखंड की वैश्विक पहचान को मजबूत करने पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन राज्य के सर्वांगीण विकास में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका

योगेंद्र मलिक

ऋषिकेश/देहरादून, 18 मार्च 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरूकता और मानव मूल्यों के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। यह उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक राज्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाते हैं। इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button