Lucknow City

‘हर घर नल से जल’ को नई रफ्तार : UP में जल जीवन मिशन 2.0 की औपचारिक शुरुआत

केंद्र-प्रदेश के बीच एमओयू साइन, ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए समयबद्ध और टिकाऊ योजनाओं पर जोर

लखनऊ, 18 मार्च 2026:

यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मिशन के अगले चरण की औपचारिक शुरुआत है। इसे हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिली है।

एमओयू पर हस्ताक्षर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से किए गए। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि ‘हर घर नल से जल’ के लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए यह समझौता एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इससे जलापूर्ति योजनाओं को बेहतर योजना, समयबद्ध क्रियान्वयन और प्रभावी परिणामों के साथ लागू किया जा सकेगा।

Tap Water to Every Home' Launched
Tap Water to Every Home’ Launched

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का सीधा लाभ ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल के रूप में मिलेगा। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय का उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों मजबूत होंगी। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश में पेयजल व्यवस्था में आए बदलावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले सीमित गांवों तक ही पाइप पेयजल की सुविधा थी लेकिन अब हजारों गांवों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण में स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता योजनाओं की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का फोकस केवल कनेक्शन देने तक सीमित नहीं है बल्कि योजनाओं के दीर्घकालिक संचालन और रखरखाव पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। बुंदेलखंड और विंध्य जैसे जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में अब घर-घर नल से जल पहुंचना इस बदलाव का बड़ा उदाहरण है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोपरि बताते हुए राज्यों से टिकाऊ और दीर्घकालिक योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री वी सोमन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  विक्रमादित्य मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब : प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे सत्ता-विपक्ष के बड़े चेहरे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link