Lucknow City

लखनऊ : मनमाने तरीके से 100 बीघा में चल रही थी प्लाटिंग, LDA ने चलाया बुलडोजर

इंदिरानगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सादात और दुबग्गा के सराई प्रेमराज में भी की गई कार्रवाई, रसूखदारों पर भी चला प्राधिकरण का डंडा

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में एलडीए ने इंदिरानगर और दुबग्गा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा जमीन पर फैली 13 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में इंदिरानगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। यहां अनूप कुमार, राजीव विश्वकर्मा, सीताराम, जगदीश यादव, सुरेश यादव, पंकज अग्रवाल, पप्पू, सोहन यादव, राकेश यादव, हरी राम यादव समेत अन्य लोगों द्वारा लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 9 अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 8.41.41 AM

ये भी पढ़ें:

वहीं, प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार की अगुवाई में दुबग्गा के सराई प्रेमराज क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। इस दौरान मोहम्मद मुनव्वर, बबलू, मोहम्मद रफीक और मोहम्मद नसीम सहित अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही 4 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Advertisement

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृति के की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें जिससे किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें  जयंती पर महाराजा सुहेल देव पासी को नमन... वक्ताओं ने किया संघर्ष-शौर्य का बखान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link