Uttar Pradesh

निवेश को नई रफ्तार देगा ‘निवेश मित्र 3.0’: UP में उद्योगों के लिए खुलेगा आसान रास्ता

24 मार्च को लखनऊ में होगा भव्य शुभारंभ, 2,781 करोड़ की सब्सिडी का होगा वितरण, 85 कंपनियों को मिलेंगे LoCs, ECs और भूमि आवंटन पत्र, नई योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

लखनऊ, 23 मार्च 2026:

यूपी में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सीएम योगी 24 मार्च को राजधानी लखनऊ में उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। यह पहल प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों की स्थापना को सरल बनाने और यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ की भी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीमेंट, फूड प्रोसेसिंग, आयरन एंड स्टील, ऑटोमोबाइल और सेवा क्षेत्र से जुड़ी 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट (LoCs), एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट (ECs), भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में औद्योगिक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए ‘प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना’ का भी अनावरण किया जाएगा। यह DBFOT (पीपीपी) मॉडल पर आधारित होगी। इस योजना के तहत निवेशकों को पहले से तैयार बुनियादी ढांचे के साथ तुरंत उत्पादन शुरू करने की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

‘निवेश मित्र 3.0’ को एक नेक्स्ट-जनरेशन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यह पोर्टल निवेशकों को स्वीकृतियों और क्लीयरेंस की प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और सहज बनाएगा। पहले के संस्करण ‘निवेश मित्र 2.0’ में जहां 43 विभागों की 530 से अधिक सेवाएं थीं वहीं नए संस्करण में इन्हें तर्कसंगत बनाकर 40 से अधिक विभागों की 200 से कम सेवाओं तक सीमित किया गया है।

Advertisement

नई प्रणाली में एआई-आधारित चैटबॉट, रियल-टाइम एसएमएस अलर्ट, एकीकृत कम्बाइंड एप्लिकेशन फॉर्म (CAF), जीआईएस आधारित लैंड बैंक और प्रोजेक्ट की ऑनलाइन ट्रैकिंग जैसी उन्नत सुविधाएं जोड़ी गई हैं। साथ ही नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) के साथ एकीकरण से केंद्र और राज्य स्तर की स्वीकृतियों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।

प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए आवेदन में 25% कम फील्ड, 15% कम दस्तावेज और 20% कम प्रक्रियात्मक चरण किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 21 लाख से अधिक आवेदनों का निस्तारण 97% सफलता दर के साथ किया जा चुका है।

कार्यक्रम में इन्वेस्ट यूपी, Xylemx LLP और Maker Ghat के बीच एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल तथा द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के साथ स्किल कनेक्ट सेल के लिए एमओयू भी किए जाएंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और देशभर के निवेशक मौजूद रहेंगे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  एशिया कप : अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारतीय खिलाड़ियों ने फिर नहीं मिलाया हाथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link