Gorakhpur

व्हाट्सएप स्टेटस पर कहा… जीना नहीं चाहती स्पाइसजेट की महिलाकर्मी ने की खुदकुशी

बलिया जिले की रहने वाली थी मृतका, परिवार ने बताया बेटी अविवाहित थी, पुलिस जांच में जुटी

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 24 मार्च 2026:

एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज में रहने वाली 24 वर्षीय शिवांगी वर्मा ने जहर खाकर जान दे दी। युवती स्पाइसजेट एयरवेज में सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव थी। बताया गया कि मरने से पहले शिवांगी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि वह जीना नहीं चाहतीं और जान देने जा रही हैं। इसी से घटना का पता चला।

बलिया जिले के मलिकपुर गांव की मूल निवासी शिवांगी वर्मा एम्स क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज कालोनी में किराए पर रहती थी। सोमवार को मकान मालिक ने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा। स्टेटस पर कहा गया था कि वो जीना नहीं चाहती और जान देने जा रही है। मकान मालिक घबराकर शिवांगी के कमरे पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-24 at 5.07.43 PM

Advertisement

दरवाजा बंद होने के कारण उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो शिवांगी को बिस्तर पर मृत पाया। उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के परिवार को सूचना दी। बलिया से आए परिजनों ने बताया कि शिवांगी की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। युवती के मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि शिवांगी ने आत्महत्या क्यों की। शिवांगी के परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आकाश आनन्द ने मांगी माफी, मायावती ने खोले बसपा के बंद दरवाजे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link