Gorakhpur

नीलगाय बनी हादसे की वजह, बोलेरो डिवाइडर से टकराई, तीन रिश्तेदारों की मौत

गगहा क्षेत्र में देर रात हादसा, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 8 मई 2026:

गगहा क्षेत्र के मझगांवा पुलिया के पास सड़क हादसे में तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो के सामने अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने वाहन बचाने की कोशिश की लेकिन बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराने से कई बार पलट गई।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-08 at 11.42.35 AM

कौड़ीराम क्षेत्र के हरिखोरा गांव में शादी के बाद आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुरुवार देर रात सात लोग बोलेरो से लौट रहे थे। मझगांवा पुलिया के पास अचानक सामने नीलगाय आ जाने से चालक घबरा गया और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बोलेरो पहले डिवाइडर से टकराई फिर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में गगहा के कोठा निवासी शिवम त्रिपाठी (18), बड़हलगंज के कोल्हुआ टाड़ा निवासी उन्नति तिवारी और विजय नारायण (65) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं शशांक पांडेय निवासी हरिखोरा, नर्मदा देवी, साधना देवी और अनिल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के मुताबिक मृतक शिवम त्रिपाठी की बहन की शादी बुधवार को हुई थी। शादी के बाद ननिहाल हरिखोरा में पारिवारिक कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  केजीएमयू: खराब था गांधी वार्ड का एसी...बेहाल मरीजों को देख डिप्टी सीएम ने लगाई फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button