Uttarakhand

देहरादून में छात्र गुटबाजी पर पुलिस का सख्त एक्शन, अब बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को दिए निर्देश, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी व माहौल खराब करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल छात्रों की पहचान कर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर पुलिस और प्रबंधन दोनों जिम्मेदार

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 मार्च 2026:

देहरादून में छात्र गुटबाजी और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार देर रात जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर साफ संदेश दिया कि पढ़ाई के नाम पर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, हॉस्टलों और पीजी की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में जाकर गुटबाजी करने, माहौल खराब करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल छात्रों की पहचान करें। ऐसे छात्रों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित संस्थान को रिपोर्ट भेजकर निष्कासन की प्रक्रिया भी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के बीच किसी भी विवाद, झगड़े या मारपीट की सूचना मिलते ही तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। यदि कोई संस्थान, हॉस्टल या पीजी प्रबंधन ऐसी घटनाओं को छिपाता है और बाद में कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होने वाले छात्र विवादों पर भी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में संचालकों की भूमिका की जांच होगी और लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शहर में दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग पर सख्ती बरती जाएगी। रात में अनावश्यक घूमने वाले छात्रों और संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर जांच की जाएगी।

एसएसपी ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी क्षेत्र में ऐसी घटना होती है और पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखना है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Uttarakhand News : रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, कहा... पति के खिलाफ सही कदम उठाया, पुलिस ने जांच के लिए बनाई SIT

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link