Sitapur City

कूपवाड़ा में तैनात सीतापुर के अग्निवीर जवान की मौत…गम में डूबा गांव, आज आएगा शव

ड्यूटी पर जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते ही तोड़ा दमचार साल पहले हुई थी भर्ती, पांच महीने पहले ही कूपवाड़ा में हुई थी तैनाती

सीतापुर, 28 मार्च 2026:

जिले के निवासी अग्निवीर जवान की जम्मू कश्मीर के कूपवाड़ा में मौत हो गई। 24 साल के इंद्रजीत गुप्ता को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। शव आज गांव पहुंचने की उम्मीद है।

इंद्रजीत गुप्ता कोतवाली देहात क्षेत्र के पकरिया धापूपुर गांव के रहने वाले थे। करीब चार साल पहले उनका चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ था। पांच महीने पहले ही उनकी तैनाती कूपवाड़ा में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी के लिए निकल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इंद्रजीत के पिता अर्जुन लाल गुप्ता सेना से रिटायर हो चुके हैं। उनका जुड़वा भाई इंद्रपाल गुप्ता एसएसबी में तैनात है और इस समय बिहार के नेपाल बॉर्डर पर पोस्टेड है। छोटा भाई नितिन पढ़ाई कर रहा है।

परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि बीते 19 फरवरी को बहन पूजा की शादी हुई थी, जिसमें इंद्रजीत छुट्टी लेकर घर आए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही वह वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। अब अचानक उनकी मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक व्याप्त है। लोग उसके शव का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  काशी में सावन भर नहीं नहीं बिकेगा मांस-मछली...नगर निगम की बैठक में फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link