Hardoi CityLucknow City

हरदोई में विवादित बयान पर सपा नेता गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए यदुनंदन

भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, लखनऊ तक विरोध, कार्रवाई के लिए हजरतगंज कोतवाली में दी गई तहरीर

हरदोई/लखनऊ, 28 मार्च 2026:

यूपी के हरदोई जनपद में एक सार्वजनिक सभा के दौरान भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा गांव का है। वहां एक सभा के दौरान यदुनंदन लाल वर्मा ने कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां कीं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है कि वीडियो कब का है। इसके बावजूद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद हरदोई में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 11.31.11 AM

इस मामले की गूंज राजधानी लखनऊ तक भी पहुंची। यहां अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नाराजगी जताते हुए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बयान को मर्यादा की सीमा लांघने वाला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस विवाद पर सपा के भीतर भी असंतोष देखने को मिल रहा है। हरदोई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यदुनंदन लाल वर्मा के बयान से असहमति जताते हुए इसे अनुचित करार दिया है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। आरोपी नेता के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। सूत्रों के मुताबिक यदुनंदन लाल की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने पर भी विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यदुनंदन लाल का राजनीतिक सफर कई दलों से होकर गुजरा है। वह 2008 के उपचुनाव में सत्ताधारी दल के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ बसपा से भी दो बार किस्मत आजमा चुके हैं। फिलहाल विवादित बयान के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button