Ayodhya

अयोध्या में यज्ञ स्थल में भीषण आग… मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यक्रम का पंडाल जलकर राख

समापन के डेढ़ घंटे बाद भड़की आग, 1251 हवन कुंड वाला पूरा परिसर चपेट में आया, राम मंदिर से करीब 800 मीटर दूर सरयू किनारे हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

अयोध्या, 28 मार्च 2026:

सरयू किनारे राजघाट इलाके में बाटी बाबा आश्रम के पास आयोजित महायज्ञ के समापन के कुछ ही देर बाद शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा यज्ञ स्थल जलकर राख हो गया। यह आयोजन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से कराया जा रहा था।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 2.23.01 PM

आग दोपहर करीब 12 बजे लगी। उस वक्त यज्ञ का समापन हो चुका था और ज्यादातर लोग जा चुके थे। गनीमत रही कि पंडाल लगभग खाली था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के बाद हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं और करीब एक एकड़ में फैला पूरा परिसर चपेट में आ गया। बताया गया कि यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद नारियल फूटने से निकली चिंगारी कपड़े के पंडाल में लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें:

यह महायज्ञ 20 मार्च से चल रहा था और शनिवार को इसका समापन हुआ। नौ दिन चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अंतिम दिन करीब 50 हजार लोग शामिल हुए थे, जबकि 5 हजार से ज्यादा यजमानों ने आहुति दी। यज्ञशाला में कुल 1251 हवन कुंड बनाए गए थे। समापन के दिन मंत्री डॉ. संजय निषाद, कई विधायक और अन्य मेहमान भी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान दयाशंकर सिंह ने सभी का स्वागत किया था और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 2.23.01 PM (1)

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। उनके मुताबिक, समापन के करीब डेढ़ घंटे बाद आग लगी और उस समय पूरा परिसर खाली था। मौके पर पहले से मौजूद फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की रंगरेलियां, घरवालों के आते ही छात्रा ने छत से कूद लगाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link