Ayodhya

हाईवे पर मौत बनकर खड़ा था ट्रेलर… बस की भीषण टक्कर में दो यात्रियों की मौत, 9 घायल

अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर आधी रात हुआ खौफनाक हादसा, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर, ट्रेलर चालक फरार

अनिल निषाद

अयोध्या, 27 मई 2026:

यूपी के अयोध्या जनपद के रौनाही क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चीख-पुकार मचा दी। यात्रियों से भरी रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से इतनी जोरदार टकराई कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मचने के साथ और लंबा जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक राप्तीनगर डिपो की एक बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। देर रात जब बस रौनाही क्षेत्र के जुबेरगंज बाजार के पास पहुंची तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्री सीटों से उछल पड़े और कई लोग आगे की ओर जा गिरे। इस हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-27 at 1.23.05 PM

सूचना मिलते ही रौनाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से आठ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक गंभीर घायल का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कुशीनगर के परेवाटार निवासी साबिर (54) और लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सुरेश कुमार (43) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और हाईवे किनारे खड़ा ट्रेलर माना जा रहा है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  टॉयलेट के झगड़े में बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान... चारपाई के पावा से पीट-पीटकर हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button