Raebareli City

यूपी पीसीएस परीक्षा में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने मारी बाजी…पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान

घर पर रहकर की तैयारी, बिना कोचिंग हासिल की बड़ी सफलता, साधारण परिवार से निकलकर बनीं युवाओं के लिए मिसाल

विजय पटेल

रायबरेली, 30 मार्च 2026:

शहर के आनंद नगर में रहने वाली अनन्या त्रिवेदी ने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया। जैसे ही नतीजे आए, उनके घर में खुशी का माहौल बन गया और इलाके में भी जश्न जैसा माहौल दिखा।

शहर के आनंद नगर की रहने वाली अनन्या एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां रेखा रानी डीह ब्लॉक के यूपीएस राजापुर में सहायक अध्यापिका हैं, जबकि पिता शहर में जनरल स्टोर चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-30 at 10.36.22 AM

अनन्या ने शुरुआती पढ़ाई शहर के एक निजी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए वह ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं।

उन्होंने यूपीएससी और पीसीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी घर पर रहकर की। किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। वो बताती हैं उन्हें अपने मामा से बहुत गाइडेंस मिली। इसके अलावा नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अनन्या अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को देती हैं। उनके बड़े भाई केंद्रीय सेवा में कार्यरत हैं, जिन्होंने उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे चलकर यूपीएससी के लिए कोशिश करने की बात कही।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शादी के 14 साल बाद अलग होंगे प्रतीक और अपर्णा... इनके हैं दो बेटियांं, सोशल मीडिया पर छाई खबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button