Lucknow City

नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, लखनऊ में लग्जरी कार से 10 लाख की खेप बरामद

यूपी-बिहार में सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं आरोपी, दिल्ली के सदर बाजार से लाए थे सिगरेट की खेप

लखनऊ, 5 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। शहर के पारा इलाके में पुलिस टीम ने करीब 10 लाख रुपये कीमत की नकली सिगरेट बरामद की है। इस दौरान एक लग्जरी कार में सिगरेट की खेप लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पारा क्षेत्र के जीरो प्वाइंट इलाके में की गई। एक कार में बड़ी मात्रा में सिगरेट ले जाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें रखे सिगरेट के बंडल बरामद किए। कार के साथ कुल 3940 डिब्बी नकली सिगरेट जब्त की गई।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 11.57.45 AM

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब अली (30) और शोएब अली (32) के रूप में हुई है। आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गणेशपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। ये दिल्ली सहित अन्य राज्यों से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए ऑर्डर लेते और तय स्थानों पर डिलीवरी करते थे। बरामद सिगरेट की खेप दिल्ली के सदर बाजार से लाई गई थी। इसे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भाई दूज को लेकर भ्रम कर लें दूर... जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button