Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने घोषित किये 7 प्रत्याशी

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2024

भारतीय जनता पार्टी ने अगले माह होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के लिए 7 प्रत्याशियों की नामों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश की कुल 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। मिल्कीपुर (सुरक्षित) सीट पर चुनाव इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका लंबित होने के कारण बाद में होगा।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं वे हैं-कुंदरकी ( रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद ( संजीव शर्मा), खैर (अजा) सुरेंद्र दिलेर, करहल (अनुजेश यादव), फूलपुर (दीपक पटेल), कटेहरी( धर्मराज निषाद) और मझवां सुश्री सुचिस्मिता मौर्य।

ये भी पढ़ें:
ज्ञातव्य है कि उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया काल शुरू हो चुकी है और कल 25 अक्टूबर तक चलेगी। ज़ाहिर है कि इससे पहले शेष दो सीटों पर भी प्रत्याशी की भी घोषणा इससे पहले हो जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  शामली एनकाउंटर: शहीद इंस्पेक्टर के अंतिम संस्कार में बिलखा परिवार, बेटी बोली- 'पापा, आज कुछ तो बोलो।'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link