Uttarakhand

देहरादून : पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार…भेज रहा था सैन्य ठिकानों की जानकारी

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, प्रेमनगर से पकड़ा गया आरोपी, मोबाइल के जरिए लोकेशन और वीडियो भेजता था, नेपाल के रास्ते बाहर भेजने की भी थी तैयारी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 10 अप्रैल 2026:

देहरादून में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रेमनगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप के रूप में हुई है, जो झाझरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि वह शहर के संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाकर मोबाइल के जरिए बाहर भेज रहा था।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, कारतूस, स्प्रे पेंट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इंटरनेट माध्यम के जरिए पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में था। वह उनके निर्देश पर देहरादून के सैन्य ठिकानों, पुलिस मुख्यालय और अन्य अहम सरकारी भवनों की लोकेशन और वीडियो भेज रहा था।

ये भी पढ़ें:

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को शहर में दहशत फैलाने के लिए दीवारों पर खास तरह के नारे लिखने के निर्देश मिले थे। उसने कई जगह स्प्रे पेंट से लिखकर उसकी वीडियो बनाकर अपने संपर्क में मौजूद लोगों को भेजी। आरोपी को नेपाल के रास्ते बाहर भेजने की योजना भी बनाई गई थी। इसके बदले उसे पैसे देने का लालच दिया गया था।

Advertisement

इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। शहर के प्रमुख इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सरकारी परिसरों में निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और जांच एजेंसियां पुराने इनपुट भी खंगाल रही हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए देहरादून में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे थे। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हरिद्वार रोड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धीमी चाल पर डीएम नाराज, जून 2026 तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link