Madhya Pradesh

दोस्तों संग हंसी-मजाक कर रहा था शख्स, अचानक कुर्सी से गिरा और हो गई मौत

रीवा, 24 अक्टूबर, 2024

कहते है इंसान की जिंदगी और मौत का कोई ठिकाना नहीं है कब किस रूप में मौत कहां से आ जाए इसका कोई भरोसा भी नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ जिसकी दोस्तों के साथ हंसते बोलते हुए ना जाने कब जान निकल गई यह वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला युवक की मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल नौजवान शख्स की मौत का यह हैरान कर देने मामला रीवा शहर के ही सिरमौर का है। बीते 20 अक्टूबर को बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रहे थे तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुये थे सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे तभी प्रकाश गश्त खाकर जमीन पर गिर गया इससे पहले की मौके मौजूद साथी कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। आनन फानन में उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया जिसके चलते प्रकाश की मौत हुई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एक ही सर्टिफिकेट से दो बहने बनी सरकारी शिक्षक, 18 साल नौकरी कर डेढ़ करोड़ सैलरी ली, फिर एक गलती से खुला राज...!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link